राजनांदगांव : पहले ही वर्ष में राजनांदगांव के प्रयास विद्यालय ने रचा इतिहास

– नवमीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
– प्रभारी सचिव ने अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों से की चर्चा
– प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत  प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में हुए शामिल
राजनांदगांव । जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव ने अपने प्रथम ही वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की नवमीं कक्षा के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत आज प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की दिशा में मजबूत तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीजापुर से आई छात्रा फरिश्ता जुर्री ने बताया कि प्रयास विद्यालय में उसे पढ़ाई का ऐसा वातावरण मिला है, जिसकी उसे अपेक्षा थी। उसके अभिभावकों ने भी कहा कि यहां की बेहतर शिक्षण व्यवस्था, नियमित क्लास और बच्चों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बेटी के भविष्य के लिए यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ है। दंतेवाड़ा के छात्र बामन ने कहा कि प्रयास विद्यालय ने उसकी पढ़ाई में नई गति दी है। उसने बताया कि यहां की अनुशासित दिनचर्या, विषयवार मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दी जाने वाली विशेष कक्षाएं उसके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ा रही हैं। उसने कहा कि आगे चलकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेगा और प्रयास विद्यालय उसके सपनों को पूरा करने की मजबूत नींव बन रहा है।
प्रभारी सचिव चंपावत ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए बैच के प्रारंभ तथा सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को समय पर दुरूस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा का मॉडल बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह और भी बेहतर परिणाम देगा। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

41 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

51 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

56 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

1 hour ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

1 hour ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

1 hour ago