राजनांदगांव : पुन: यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए जगनीक…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए हुए निर्वाचन में वर्तमान अध्यक्ष जगनीक यादव ने एमएल यादव को 5177 मतों से पराजित कर पुनः अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके नेतृत्व वाले प्रगति पैनल ने सभी सात पदों पर विजय प्राप्त की है। जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, सचिव सुंदर लाल यादव, कोषाध्यक्ष जीआर यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव सहित दो सदस्य आरडी यादव और रंजीत यादव शामिल हैं।

विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न मतदान केन्द्र पर संपन्न निर्वाचन में राजनांदगांव महानगर इकाई के मतदाताओं ने दीनदयाल कॉलोनी चिखली स्थित सामाजिक भवन में बने मतदान केंद्र में अपने वोट डाले। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पूनाराम यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद मतगणना की गई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष जगनीक यादव के नेतृत्व में प्रगति पैनल के उम्मीदवारों ने महानगर बूथ से एकतरफा लीड ली। राजनांदगांव बूथ से अध्यक्ष पद के लिए डाले गए 60 मतों में से प्रगति पैनल के प्रत्याशी जगनीक यादव को 49, कृष्णा पैनल के एम एल यादव को 05 तथा एक अन्य उम्मीदवार प्रदीप यादव को 01 मत प्राप्त हुए 05 मत निरस्त हुए। अन्य पदों के लिए की गई मतगणना में भी प्रगति पैनल के उम्मीदवारों को भारी बढ़त हासिल हुई।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से किया परिणाम घोषित देर शाम राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा परिणाम घोषित किए गए जिसमें सभी पदों पर प्रगति पैनल के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। प्रगति पैनल की शानदार जीत पर महानगर राजनांदगांव के अध्यक्ष गरीबाराम यादव, महामंत्री सुदेश यादव, दुर्गेश यादव एवं कृष्णा यादव, सचिव पूनाराम यादव, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष अमन यादव, मनोज यादव एवं संतोष यादव, सलाहकार महेश यादव, महिला अध्यक्ष शोभा यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, संरक्षक मालती यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

5 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

5 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

5 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

5 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago