राजनांदगांव : पुराने भवनों की मरम्मत व संपत्ति कर में राहत के फैसले का किया स्वागत…

राजनांदगांव , शहर के व्यापारियों के प्रमुख संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने महापौर मधुसूदन यादव एवं आयुक्त अतुल विश्वकर्मा से मुलाकात कर जनहित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया। चैंबर पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शहर की जर्जर एवं अनुपयोगी इमारतों के पुनर्स्थापन के फैसले की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का निर्णय न केवल शहर की सौंदर्यता बढ़ाएगा, बल्कि आम नागरिकों के उपयोग के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस पहल को व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला बताया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में संपत्ति कर की बढ़ी हुई दरों को लेकर चैंबर द्वारा महापौर को ज्ञापन सौंपा गया था। इस पर महापौर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन से चार दिनों के भीतर सामान्य सभा के माध्यम से बढ़ी हुई दरों में कमी कर राहत प्रदान की।

चैंबर के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद एवं महामंत्री अरुण डुलानी ने महापौर की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस निर्णय से शहर की जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और महापौर ने इसकी गंभीरता को समझते हुए त्वरित निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अमर लालवानी, राजकुमार बाफना, रानू जैन, महेश खंडेलवाल, आनंद चोपड़ा, आलोक श्रोती, पारस वर्मा, सावन वर्मा, शेखर लश्करे, पंकज कुंजरेकर, रवि सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

9 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

12 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

12 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

13 hours ago