राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना संतुराम के जीवन में लाई खुशियां …

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द निवासी संतुराम का पक्का मकान बनाने का सपना अब साकार हो गया है। संतुराम पहले अपनी माँ के साथ एक जर्जर कच्चे घर में रहते थे। जीवनयापन के लिए दोनों मजदूरी करते थे और आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। पक्का घर बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

संतुराम की माँ का नाम आवास प्लस सूची में दर्ज था, लेकिन दुर्भाग्यवश घर स्वीकृत होने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनका पक्का मकान का सपना अधूरा रह गया। माँ के निधन के बाद संतुराम अकेले रह गए और उनका पुराना कच्चा घर बरसात में पानी से भर जाता था। इस स्थिति में घर में रहना मुश्किल हो जाता था।

संतुराम को इसी बीच ग्राम पंचायत से जानकारी मिली कि वह अपनी माँ के नाम के साथ नामिनी के रूप में दर्ज हैं। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनका पंजीयन किया गया और कुछ ही समय बाद उन्हें आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। शुरूआत में उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर जांच की तो उनके खाते में पहली किस्त 40000 रूपए जमा हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू किया। संतुराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 120000 रूपए की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई है।

साथ ही मनरेगा के तहत 95 दिनों की मजदूरी भी मिली। इस सहायता से उन्होंने अपना घर पूरा किया। संतुराम अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनकी जिंदगी में उजाला ला दिया। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विश्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago