CG : जनगणना 2027 के लिए प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रशिक्षण में 221 प्रशिक्षणार्थी शामिल: कलेक्टर ने किया संबोधित 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत  प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में आज पीएम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में प्रथम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में कुल 221 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करना है।

उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी या फील्ड संबंधी समस्या आती है, तो उसे मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने शुभकामनाएं दीं।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य है। सटीक जनगणना विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होता है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

इसके अंतर्गत डिजिटल माध्यमों का उपयोग, फॉर्म भरने की विधि तथा डेटा संकलन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों को जनगणना में सहयोग के लिए जागरूक करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी पी आर पंडराम, एसडीएम मरवाही देवेंद्र सिरमौर, तहसीलदार प्रीति शर्मा, जिला स्तरीय मास्टर टेनर्स अंबुज मिश्रा तथा जिला नोडल अधिकारी धरमराज मीणा उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

9 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

9 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

10 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago