छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

– पक्का घर बनने से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी गणेश राम कंवर भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है। गणेश राम कंवर ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बरसात के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। मौसम की मार और आवास की असुरक्षा हमेशा चिंता का विषय बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण के बाद अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित घर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। बच्चों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। गणेश राम कंवर ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

4 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago