छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रशासनिक काम में लगे डॉक्टर भी ओपीडी में करेंगे मरीजों का इलाज…

राजनांदगांव , प्रशासनिक काम में लगे जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अब ओपीडी, कैजुअल्टी में मरीजों का इलाज करना अनिवार्य होगा। अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रख निर्णय लिया गया है। जून माह का ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया। कैजुअल्टी में कुल 6 डॉक्टरों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ओपीडी और और आईपीडी भर्ती मरीजों की जांच और इलाज से संबधित ऑनलाइन प्रविष्टि करना अनिवार्य किया गया है।

राज्य शासन से आदेश आने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने जून के लिए आपात कालीन चिकित्सा विभाग (कैजुअल्टी) का ड्यूटी रोस्टर जारी किया है। 1 से 30 जून तक लागू रोस्टर में 6 डॉक्टरों की सुबह, शाम और रात की पाली में ड्यूटी लगाई गई है। आदेश के अनुसार कैजुअल्टी में पदस्थ डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रह कर मरीजों का इलाज करना होगा। ड्यूटी पर देर से आने और जल्दी आने वाले डॉक्टरों की निगरानी होगी। लापरवाही करने पर एक्शन लिया जाएगा।

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले डॉक्टरों पर अब लिया जाएगा एक्शन आपात कालीन चिकित्सा ओपीडी में मरीजों और भर्ती होने वाले मरीजों की जानकारी ऑनलाइन नेक्स्ट जेन पोर्टल में दर्ज करना अनिवार्य होगा। डॉक्टरों को अपने कामों और जिम्मेदारियों का निर्वहन कर बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने निर्देश दिए हैं। ऐसा करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान किसी मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा और गंभीर मरीजों के इलाज में सतर्कता बरती जाएगी। मेडिको-लीगल मामलों, पोस्टमार्टम, इलाज से संबधित अन्य जरूरी कामों में डॉक्टरों को सहयोग करना होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

29 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

32 minutes ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

42 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

46 minutes ago
CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

50 minutes ago
CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…

1 hour ago