राजनांदगांव | प्रेस क्लब राजनांदगांव में तीन पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है जबकि सचिव पद के लिए सबसे ज्यादा पांच प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव अधिकारी उमाकांत भारद्वाज ने बताया कि मतदान 15 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मत पत्र में नाम अल्फाबेटिक होंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र विपरीत किए जाएंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में सचिन अग्रहरि एवं कमलेश स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में बसंत शर्मा, रवि सिंह ठाकुर एवं प्रमोद कुमार शेंडे तथा सचिव पद के दावेदार के रूप में अनिल त्रिपाठी, विक्रम बाजपेई, योगेश शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता एवं मनोज राठौर मैदान में हैं।
