राजनांदगांव , जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला घोरदा के सहायक शिक्षक विकास लाटा को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर शासकीय सेवा से पृथक कर दिया है। सहायक शिक्षक लाटा के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई थी।
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध लगाया गया आरोप सिद्ध पाया गया है। विभागीय जांच में संबंधित कर्मचारी द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिला चिकित्सालय दुर्ग में चिकित्सीय परीक्षण के लिए निर्देशित किए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए।
विभागीय जांच में तीन बार उपस्थित के लिए अवसर प्रदान किए जाने पर भी अनुपस्थित रहे। उपलब्ध अभिलेखों, जांच प्रतिवेदन तथा आरोपों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सहायक शिक्षक विकास लाटा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय सेवा से पृथक किया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…