राजनांदगांव : डोंगरगढ़| पीएम शासकीय प्राथमिक शाला कंडरापारा डोंगरगढ़ में समर कैंप 12 से 21 मई तक चला। पालक और शिक्षक भी शामिल हुए। हर दिन सुबह 7 से 9 बजे तक गतिविधियां हुई। अमित वर्मा ने बच्चों ने खिलौना बनाना, मिट्टी की मूर्ति बनाना सीखा। खेल, योग और संगीत की जिम्मेदारी हिलेश्वर वर्मा ने निभाई। खेलों के माध्यम से शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भारती साहू ने कराया। रंगोली निशा मिश्रा ने सिखाई। मेहंदी और चित्रकला की गतिविधियां सुषमा देवांगन ने कराई।
