cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अम्बिकापुर , ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का आयोजन  05 मई 2025 से प्रारंभ किया गया है। इसी तारतम्य में रविवार को प्रातः 06ः00 बजे से खेलों के द्वारा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रोड रनिंग दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ गांधी स्टेडियम परिसर के बास्केट बॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, संगम चौक से ब्रम्ह रोड से नमनाकला रोड होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम परिसर में समाप्त हुई।  इस दौड़ में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 300 खिलाड़ी, अभिभावक, कोच तथा आमजनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह, व्हालीबॉल संघ से राकेश कुमार मिश्रा एवं संजय सिंह, बास्केटबॉल संघ से राजेश प्रताप सिंह, शतरंज संघ से शेषरतन जायसवाल, फुटबॉल संघ से उल्बुलन संगा, ताईक्वांडो संघ से गन्नू खत्री एवं अमन गुप्ता, योगा से प्रमोद यादव एवं अमर प्रसाद सिंह, संदीप कुमार देवांगन आदि उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *