छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने हल्ला बोला…

अंबागढ़ चौकी , जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निरंतर बढ़ रही महंगाई का विरोध करते हुए मोदी सरकार से महंगाई कम करने व पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में कमी करने की मांग की।

ब्लाक मुख्यालय में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यमवर्ग, किसान, मजदूर, आम नागरिक, छोटे व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मूल्यों में हो रही वृद्धि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कांग्रेसियों ने कहा कि जब-जब देश में भाजपा की सरकार आती है, महंगाई बढ़ती है। धरना प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उदेराम साहू, बेनीप्रसाद साहू, विमल साहू, भैयाराम यादव, पूनमचंद साहू, विकास लाउत्रे, झरनेष कुंभकार, गोपीचंदा देवांगन, संतोष नेताम, रवि हेनरी, डेरहाराम मेश्राम, मनोहर लाउत्रे, जितेन्द्र उईके, ललित कसारे, योगेश पटेल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

25 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

29 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

33 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

44 minutes ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

51 minutes ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

57 minutes ago