छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बलौदा बाजार से आए कांवड़िए, सिंघोला मंदिर के महाकाल को किया जल अर्पण

राजनांदगांव । बलौदा बाजार जिले से पहुंचे 50 कांवड़ियों ने ग्राम सिंघोला के मंदिर में बाबा महाकाल को जल अर्पण किया। उज्जैन की तर्ज पर सावन के चौथे सोमवार को बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा महाकाल मंदिर सिंघोला एवं महाकाल भक्त सेना ने ग्राम सिंगदई से निकाली। इस पालकी यात्रा ने सिंगदई, मोहारा, मोहड़ हल्दी और सिंघोला का भ्रमण किया। पालकी यात्रा में शिवभक्त तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के पहले पालकी यात्रा में शिवभक्ति एवं देशभक्ति की झलक दिखाई दी। बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर को तिरंगे से सजाया गया था। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिवभक्त महाकाल की पालकी यात्रा में शामिल होने राजनांदगांव पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बलौदा बजार जिले से 50 कावड़िए जल लेकर पैदल यात्रा करते ग्राम सिंघोला पहुंचे। उन्होंने सुबह बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर को जल अर्पण किया और पालकी यात्रा में शामिल हुए। महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पालकी शोभायात्रा में तिरंगा झंडा विशेष रूप से शामिल किया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव के विभिन्न रूपों में लोक कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी। जिसमें अघोरी नृत्य, तांडव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भजन कीर्तन, ढोल नगाड़ा, झांझ मंजीरा, डमरू बजाते भक्त शोभायात्रा के साथ चले। पालकी यात्रा में शिवभक्तों ने भगवा, सफेद और हरे रंग के वस्त्र धारण कर रखे थे।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

1 hour ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

2 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

2 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

2 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

2 hours ago