राजनांदगांव। शहर के पुराना गंज चौक में बस में सामान लोड कर रहे एक ड्राईवर की उस वक्त मौत हो गई, जब अचानक बस पिछले चली। हादसे में ड्राईवर की बस के पीछे दबने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शर्मा बस टे्रवल्स का ड्राईवर भागीरथी साहू 27 साल निवासी ग्राम सिंघोला रोजाना की तरह आज सुबह लगभग 7.30 बजे भी पुराना गंज चौक के समीप एक दुकान के पास बस के पीछे हिस्से की डिक्की में दवाईयां लोड़ कर रहा था।
इसी दौरान बस के चक्का में ईंट-पत्थर टिकाकर रखा था, जो खिसक गया और बस पीछे की ओर खिसक गया। आनन-फानन में ड्राईवर कुछ समझ पाता बस पीछे लुढकते हुए सीधे पीछे दीवार से जा टकराया। इससे ड्राईवर बस और दीवार के बीच दब गया। इस घटना में ड्राईवर भागीरथी साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। सुबह बस में ड्राईवर के दबने से मौत की खबर सामने आने पर गंज चौक में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS…
भोपाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता,…
बड़वानी बड़वानी जिले के विकासखंड सेंधवा में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत जनशिक्षकों ने सामूहिक…
भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक…