राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को घटना के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी (29) उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत के मुताबिक 12 जून की शाम करीब 5 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गया। फोन पर बात नहीं करने से नाराज होकर उसने अश्लील गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और उसका हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर बसंतपुर थाना पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 283/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296 और 351(2) के तहत मामला कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घटना के महज तीन घंटे के भीतर अशद कुरैशी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…