राजनांदगांव शिक्षक का ट्रांसफर होने के बाद उसे पहले वाले स्कूल में वापस लाने की मांग पर गुरुवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बीईओ कार्यालय पहुंचे थे। राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम जोरातरई के पूर्व माध्यमिक शाला में विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक पवन देशलहरा का बजरंगपुर नवागांव ट्रांसफर किया गया था। बुधवार को ग्राम जोरातराई से स्कूली बच्चे बीईओ कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षक को वापस लाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के पालकगण भी मौजूद रहे।पालकों ने शिक्षक की पढ़ाई और खेल के अलावा अन्य गतिविधियों में बेहतर कार्य करने की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षक के खिलाफ शीला टाकेश सिन्हा जनपद सदस्य ने शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में बिना जांच उनका ट्रांसफर कर दिया गया। सिन्हा द्वारा शिक्षक पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। विगत दिनों जनपद सदस्य शीला के पति टाकेश सिन्हा का शिक्षक के साथ विवाद हुआ था। बीआरसी भगत सिंह ठाकुर समग्र शिक्षा ने बताया प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शिक्षक को अस्थाई रूप से कुछ दिनों के लिए अन्यत्र शाला में भेजा गया था। उन्होंने उच्च अफसरों से चर्चा कर शिक्षक को वापस लाने पालकों और बच्चों को आश्वासन दिया है। बीईओ कार्यालय पहुंचे बच्चों एवं पालकों द्वारा वहां जमीन में बैठकर कुछ देर प्रदर्शन किया।
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…
दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…
कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…
रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने…
कोरबा । साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने…