भिंड में बहे जवानों की मौत, 10KM दूर मिला शव; शख्स को बचाने में पलटी थी नाव

 भिंड

भिंड जिले में रेस्क्यू के दौरान नदी में नाव पलटने से बहे दोनों जवानों के शव मिल गए हैं। घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर कनावर के नजदीक हरिदास चौहान का जबकि, कनावर से 3 किलोमीटर आगे श्योडा गांव से प्रवीण कुशवाहा का शव बरामद हुआ। ग्वालियर से आई एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब 40 से ज्यादा जवान नदी के साथ ही दोनों किनारों और घटना स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में खोजबीन में जुटे रहे। इससे पहले, गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश शर्मा के साथ मारपीट भी की।

बता दें कि बुधवार शाम को देहात थाना इलाके के कचोंगरा गांव में कुंवारी नदी के चेक डैम पर एक गाय फंस गई थी। गाय का मालिक विजय सिंह राजावत उसे बचाने गया, लेकिन वह पानी में फंस गया। मदद के लिए उसका भाई सुनील भी नदी में उतरा, लेकिन विजय की डूबने से मौत हो गई। इधर सुनील भी तेज बहाव में फंस गया। यह देखकर सुनील को निकालने कुछ ग्रामीण नदी में उतरे। वे भी पानी में फंस गए।

इसके बाद एसडीईआरएफ को सूचना दी गई थी। जवानों ने ग्रामीणों को बाहर निकाला, लेकिन रेस्क्यू के दौरान टीम की नाव पलट गई। इस हादसे में प्रवीण कुशवाहा और हरिदास चौहान नाम के दो जवान बह गए। घटना के करीब 23 घंटे बाद दोनों के शव मिले हैं। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

घटना बुधवार की है। यहां एक शख्स पानी में डूब रहा था। इस दौरान उसको बचाने में और लोग भी पानी फंस गए थे। बाद में जवानों को रेस्क्यू के लिए आना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान जवानों की नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद दो जवान पानी में लापता हो गए थे। अब दोनों जवानों के शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बरामद किए गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: 2 soldiers

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

2 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago