छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बॉक्स क्रिकेट स्पर्धा में कन्हारपुरी ने जीता खिताब…

राजनांदगांव शहर में पहली बार मुस्लिम प्रीमियर लीग बॉक्स क्रिकेट मुस्लिम समाज के तत्वाधान में 14 से 16 जनवरी तक तुलसी विहार टर्फ में कराया गया। इसमें टीमों का चयन मस्जिदों के एरिया के हिसाब से किया गया था। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। काई काबिला (पठान पारा), मुस्लिम फाइटर (गोलबाजार), हैदर वॉरियर्स (तुलसीपुर), मुस्लिम सुपर किंग्स (शांतिनगर), सुपर-8 (पार्रिनाला), जलाल-11 (कन्हारपुरी), नूरी ब्रदर्स (गौरीनगर) स्टार फाइटर (रानीसागर) के बीच कुल 3-3 मैचों का मुकाबला हुआ।

जलाल-11 (कन्हारपुरी), मुस्लिम फाइटर (गोलबाजार) इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंची। यहां फाइनल में जलाल-11 ने 98 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। जलाल 11 विजेता बनी। जलाल -11 के इब्राहिम ने शानदार 62 रन अकेले ही बनाकर मैन ऑफ दी मैच बने और बेस्ट बेट्स मैन का खिताब हासिल किया। मुस्लिम फाइटर के मो. रज़ा मैन ऑफ दी सीरीज रहे। वहीं मुस्लिम समाज से सैय्यद अफजल अली ने बताया ट्रॉफी का वितरण अतिथियों के हाथों किया गया। समापन में मुस्लिम समाज से प्रमुख हाजी रईस अहमद शकील, हाजी रज्जाक बडगुजर, हाजी तनवीर अहमद, हाजी अतहर, सैय्यद अली जलालुदीन, असगर अली हासमी, मुन्ना इब्राहिम, सैय्यद इरफान, आदिल रिज़वी, तोफिक, आफताब अहमद, तहज़ीब खान, बंटी खान, शानू खान, गुलाम झाड़ोदिया की अहम भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

32 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

37 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

45 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

52 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

1 hour ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

2 hours ago