राजनांदगांव | संस्कारधानी में भगवान शिव के बागेश्वर अवतार जो कि उन्होने श्रीराम काज के लिए लिया था । उसका अनावरण श्री बागेश्वर धाम मंदिर में कल गोधूलि बेला में पूजन कर किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम मंदिर सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, भावेश अग्रवाल, सूरज गुप्ता, विनय साहू, प्रज्ञा गुप्ता द्वारा बताया गया कि, भगवान विष्णु की मानस पुत्री, सरयू के नदी स्वरुप को देवलोक से धरती पर लाने से समय जो कि जनकल्याण व श्रीराम अवतार की वापसी के लिए गुरू वशिष्ट द्वारा रघुवंशी राजाओं के अनुरोध पर भगवान शिव से प्रार्थना कर आयोध्या लाया जा रहा था, उस समय नदी के मार्ग में मध्य मे घोर तपस्या मे लीन मार्कण्डेय ऋषि को तट से उठाने के लिए भगवान शिव,बाघ व माँ पार्वती द्वारा,गाय का अवतार लेकर ऋषि को मार्ग से हटाकर सरयू नदी के प्रवाह का विध्न दूर किया गया था । जिससे सरयू अपने गंतव्य श्री आयोध्या धाम पहुुँच सकी थी ।
संध्या गोधूली बेला के समय शिवनाथ तट क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजनांदगांव रत्न डी.सी. जैन, चेंबर ऑफ कामर्स के व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, कस्तूरबा महिला मंडल की सरंक्षिका शारदा तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार आत्माराम कोशा, स्थापना कर्ता भावेश अग्रवाल महाकाल मंदिर सिंघोला के राजू डागा, जतिन भाई पटेल, संरक्षक सोहनलाल गुप्ता, पं. सृष्टि नारायण के द्वारा मंत्रोचार कर, मूर्तियों में भगवान की उपस्थिति का आव्हान कर, विधि विधान से कर स्थापना पूजन कर अनावरण किया गया, जिसके पश्चात् भागवान के अवतार व बागेश्वर महादेव की ढोल बगाड़ों के साथ महाआरती की गई । उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में श्री शिव महादेव की महिमा बताकर, श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के धर्मक्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन सूरज गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर अनेक समाजसेवी शिव भक्तगण, माताए बहने,नारी शक्ति, बड़ी संख्या में उपस्थित थी । उक्त जानकारी बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवक अजय गुप्ता, विकास गुप्ता सौरभ गुप्ता द्वारा दी गई ।
