राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव के युवा नेता अनुराग चौरसिया को भाजपा पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का दुर्ग जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद राजनांदगांव और दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अनुराग इससे पहले भी संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं।
उन्हें समय-समय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा में गरियाबंद और बेमेतरा जिले का सहप्रभारी बनाया गया था। इसके अलावा उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनुराग चौरसिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…
रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…
रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…