छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नागरिकों को सभी सुविधाएं दिलाने के लिए सक्रियता के साथ करें काम…

अंबागढ़ चौकी , छग शासन द्वारा नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए नियुक्त तीन एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शासन द्वारा मनोनीत तीनों पार्षदों को शुक्रवार को एक सादे समारोह में एसडीएम ने शपथ दिलाई। नगरीय निकाय अंबागढ़ चौकी में भाजपा नेता देवनारायण कुंभकार, सैयद अजहरूद्दीन व महिला नेत्री कुंजलता हरमुख की नियुक्ति एल्डरमैन के रूप में की गई है।

इन तीनों नेताओं की नियुक्ति आदेश नगर पंचायत को बुुधवार को प्राप्त हुआ। शासन के निर्देश पर इन तीनों मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को नगर पंचायत के सभागृह में आयोजित किया गया। मोहला एसडीएम डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य ने इन तीनों एल्डरमैन को निर्देशों के अनुसार पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद शासन के द्वारा इन तीनों पार्षदों का स्वागत नगर पंचायत परिवार के द्वारा किया गया। नवनियुक्त एल्डरमैनों को भाजपा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा तथा भाजपा मंडल व जिला संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। समारोह में सीएमओ विजय पांडे, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, ढालसिंह कौशिक, जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, किशोर अडभैया, राजकिशोर खंडेलवाल, सतीष खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, चंदन उपाध्याय, राजू कुरैशी, कमलेश सारस्वत, मोहन जैन, संदीप दुबे, भारत भूषण ठाकुर व नगर पंचायत के पार्षद ईश्वरी ध्रुुवे, विनोद डेहरिया, मुकेश सिन्हा, दिलीप कुंभकार, उषा यादव, कविता यादव उपस्थित थे। समारोह का संचालन सीएमओ विजय पांडे व आभार ज्ञापन एकाउंटेंट तिलक यादव ने किया।

जवाबदेही समझें और एकजुटता से काम करें छग शासन द्वारा नियुक्त तीन नए एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने नए एल्डरमैन को उनकी जवाबदेही व कर्तव्यों का बोध कराते हुए नगर विकास के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की। वर्मा ने एल्डरमैन से कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पहले समझे इसके बाद केन्द्र व राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिकों को सभी तरह की सुविधाएं दिलाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करें। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने भी विचार रखे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश में बंद रहती हैं स्ट्रीट लाइटें अंधेरे से बढ़ रहा हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : बारिश में बंद रहती हैं स्ट्रीट लाइटें अंधेरे से बढ़ रहा हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हो…

3 minutes ago
CG : स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर शासन अलर्ट, जिलों को जारी हुए दिशा-निर्देश …

CG : स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर शासन अलर्ट, जिलों को जारी हुए दिशा-निर्देश …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।…

4 minutes ago
राजनांदगांव : महावीर वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन, नौनिहालों को होगी सुविधा…

राजनांदगांव : महावीर वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन, नौनिहालों को होगी सुविधा…

राजनांदगांव | नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 महावीर वार्ड में प्रस्तावित नवीन आंगनबाड़ी भवन…

6 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

राजनांदगांव । जिले में लगातार बारिश और मौसम में बदलाव के कारण उल्टी-दस्त तथा वायरल…

7 minutes ago
CG : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग । सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से…

10 minutes ago
CG : CAG रिपोर्ट से खुली पंचायत व्यवस्था की पोल, 61% पद खाली, 3,243 करोड़ की कमी का दावा …

CG : CAG रिपोर्ट से खुली पंचायत व्यवस्था की पोल, 61% पद खाली, 3,243 करोड़ की कमी का दावा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकायों के कामकाज पर भारत के नियंत्रक…

12 minutes ago