छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भाजपा नेता सुमीत ने जताया विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह का आभार

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया ने शहर को करोड़ों की उपलब्धियों के लिए राजनांदगांव के विधायक एवम छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता सुमीत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और दिग्विजय स्टेडियम के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि डा रमन सिंह जी के प्रयास से स्वीकृत हुआ है, साथ ही कृषि उपज मंडी की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ के कार्य की स्वीकृति मिली है। शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए निगम को भी करोड़ों की राशि डा रमन सिंह के प्रयास से दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की सबसे बड़ी समस्या चिकित्सक की कमी को दूर करते हुए यहां के मेडिकल कॉलेज में 14 एमबीबीएस चिकित्सको को नियुक्ति भी डा रमन सिंह के प्रयास से की गई है।
भाजपा नेता सुमीत ने बताया कि पिछले 5 वर्ष कांग्रेस के शासनकाल में राजनांदगांव के विकास में रोक सा लग गया था, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने राजनांदगांव की विशेष उपेक्षा कर रखी थी। राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक एवम छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा रमन सिंह के विशेष प्रयास से भाजपा की सरकार बनने के बाद विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि की स्वीकृति राजनांदगांव को मिली है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : राम दरबार चौक पर रफ्तार से खतरा बढ़ा, ब्रेकर बनाया जाए …

राजनांदगांव : राम दरबार चौक पर रफ्तार से खतरा बढ़ा, ब्रेकर बनाया जाए …

राजनांदगांव l शहर के सबसे व्यस्त राम दरबार चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच…

2 minutes ago
राजनांदगांव : राजपूत करणी सेना ने ईडब्ल्यूएस का 10 फीसदी आरक्षण देने की रखी मांग …

राजनांदगांव : राजपूत करणी सेना ने ईडब्ल्यूएस का 10 फीसदी आरक्षण देने की रखी मांग …

राजनांदगांव l आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को संविधान के तहत मिले 10 प्रतिशत…

7 minutes ago
​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता

​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता

​रायपुर     छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल 'एग्रीस्टेक किसान पंजीयन' बस्तर अंचल के किसानों…

13 minutes ago
राजनांदगांव : सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण शुरू …

राजनांदगांव : सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण शुरू …

राजनांदगांव l अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में…

14 minutes ago
राजनांदगांव : शराब पीने पैसे नहीं ​दिए तो पर्स से छीना, 3 गिरफ्तार …

राजनांदगांव : शराब पीने पैसे नहीं ​दिए तो पर्स से छीना, 3 गिरफ्तार …

राजनांदगांव l रास्ता रोककर युवक के पर्स से 2 हजार रुपए छिनने वाले तीन आरोपियों…

16 minutes ago
राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के सामने अंधेरा …

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के सामने अंधेरा …

राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड पर पुलिस चौकी के आगे कई स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात…

18 minutes ago