छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राम दरबार चौक पर रफ्तार से खतरा बढ़ा, ब्रेकर बनाया जाए …

राजनांदगांव l शहर के सबसे व्यस्त राम दरबार चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने चौक की व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की है। उन्होंने यहां मजबूत गति अवरोधक बनाने की जरूरत बताई है।

उन्होंने दो ट्रैफिक पुलिस जवानों की स्थायी तैनाती की मांग भी रखी है। कोठारी ने कहा कि जीई रोड पर स्थित राम दरबार चौक से रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ट्रैफिक नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वाहन चालक तेज गति से निकलते हैं। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि चौक पर पहले लगे गति अवरोधक हटने के बाद वाहन बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे हैं। समय रहते ब्रेकर नहीं बने तो बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि राम दरबार चौक से एक मार्ग सनसिटी, लखोली, कन्हारपुरी की ओर जाता है। दूसरा मार्ग एफसीआई गोदाम, प्रेस क्लब, आयकर कार्यालय की ओर जाता है। तीसरा मार्ग दुर्ग की दिशा में जाता है। चौथा मार्ग राजनांदगांव शहर की ओर जाता है। चारों दिशाओं में लगातार आवाजाही से यह चौराहा संवेदनशील बन गया है। उन्होंने कहा कि यहां कम से कम दो ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात हों।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

1 hour ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

1 hour ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

2 hours ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

2 hours ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

2 hours ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago