छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त के कक्ष में जड़ा ताला, बोले – जन समस्या से भाग रहे

भाजपा पार्षद दल ने बुधवार को आयुक्त अभिषेक गुप्ता के केबिन में आक्रोशित हो कर ताला जड़ दिया। गौरतलब है कि नगर निगम भाजपा पार्षद दल शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, लेकिन समय देने के बाद भी आयुक्त नहीं पहुंचे। इससे नाराज पार्षदों ने कक्ष में ताला जड़ते हुए नारेबाजी करने लगे।
 इस मामले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि शहर में बिजली, पानी, सड़कों की मरम्मत से लेकर कई समस्याएं व्याप्त हैं जिससे आम जनता त्रस्त है । त्योहारों का समय है , सड़क पर गड्ढे हैं , स्ट्रीट लाइटें बंद हैं , पानी समय पर नहीं आ रहा है लेकिन निगम आयुक्त कभी भी किसी समस्या की गंभीरता को नहीं समझते और ना ही उन्होंने आज तक आम जनता के हित में कभी किसी वार्ड का दौरा किया है । निगम आयुक्त इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा पार्षद दल आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, लेकिन समय देने के बाद आयुक्त गुप्ता अपने कक्ष में नहीं पहुंचे जबकि उन्हें मामले की जानकारी पहले से दे दी गई थी ।
   नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि यह सीधे तौर पर जनसमस्या की अनदेखी करने और इससे भागने वाली स्थिति है। महापौर व आयुक्त दोनों को ही जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। अब त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। शहर के बाजार से लेकर विभिन्न हिस्सों में लोगों की आवाजाही बढ़ती है। लेकिन न तो सड़कों का संधारण किया जा रहा है और न ही बंद पड़ी बिजली के खंभों की लाइटें सुधारी जा रही है। निगम प्रशासन पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठा है।
       नेता प्रतिपक्ष यदु ने आरोप लगाया कि आयुक्त सिर्फ कांग्रेसी नेताओं की दलाली करने में जुटे हुए हैं,उन्हें जनसमस्या से कोई मतलब नहीं है,जिससे आक्रोशित होकर भाजपा पार्षद दल ने उनके कक्ष में ताला जड़ा है।
  नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि वार्ड में व्याप्त समस्या को झांकने तक आयुक्त नहीं पहुंचते। पार्षदों की समस्या बताने के बाद भी वे निरीक्षण के लिए वार्डो में नहीं पहुंचते। इससे शहर की स्थिति बदहाल होती जा रही है।
   किशुन यदु ने कहा कि आम जनता की बात आयुक्त तक नहीं पहुँचने पर और उनके गैरजिम्मेदाराना व्यव्हार को लेकर आज सिर्फ उनके दफ्तर में ताला लगाया गया है लेकिन जल्द ही सुधर नहीं हुआ तो उनके घर के सामने और दफ्तर के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
 ताला जड़ने पहुंचे भाजपा पार्षदों में विजय राय,शरद सिन्हा,पारस वर्मा, मणिभास्कर गुप्ता,मधु बैद,गगन आइच,रानू जैन, कमलेश बंधे, गप्पू सोनकर,आशीष डोंगरे,अरुण साहू,जीवन चतुर्वेदी,सेवक उइके उपस्थित थे ।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल डेका से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

26 minutes ago
खिवनी अभयारण्य से लाए गए घायल बाघ “युवराज” का वन विहार में हो रहा उपचार

खिवनी अभयारण्य से लाए गए घायल बाघ “युवराज” का वन विहार में हो रहा उपचार

भोपाल खिवनी अभयारण्य, देवास में आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए नर बाघ…

41 minutes ago
भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को जर्मनी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय…

1 hour ago
मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

भोपाल मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…

1 hour ago
बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…

1 hour ago
विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

1 hour ago