छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भाजयुमो ने किया मानव मंदिर चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन

राजनांदगांव I भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कांग्रेस साजिश रच कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देती है। कांग्रेसी नेता प्रदेश की भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हैं।

अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ कांग्रेस है। भाजपा का स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। पहले खुद साजिश रच कर अपराधों को अंजाम देती हैं, फिर उनके बड़े नेता भाजपा सरकार को घेरने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश से प्रदेश में ऐसा हो रहा है। देश-प्रदेश में अराजकता फैला कर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करना, भय और आतंक का निर्माण करना कांग्रेस का काम है। छत्तीसगढ़ में आतंक और अपराध में कांग्रेस का हाथ है।

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में सफाया होने पर बदले की भावना में है। दामाखेड़ा में कबीरपंथ आस्था के केंद्र में हमला करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता निकला। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक पोस्ट में है। अपराधी सरपंच पति कांग्रेस कार्यकर्ता है। घटना को राजनीतिक रंग दिया गया। प्रेसवार्ता में रमेश पटेल, सचिन बघेल, शिव वर्मा, गोलू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

बलौदा बाजार, सूरजपुर की घटना में कांग्रेसियों का हाथ बलौदाबाजार में कलेक्टर व एसपी कार्यालय जलाने की घटना में शामिल कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव के साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में हैं उन्हें कोर्ट ने जमानत नहीं दी। सूरजपुर में पुलिस अफसर की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था। जिलाध्यक्ष भी ज़िम्मेदार था। कांग्रेस गिरोह में बदल गई है। लोहारीडीह कांड में गांव में अशांति फैलाने, दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो पुलिस को बताएं या जांच करने दें।

भाजयुमो ने मानव मंदिर चौक पर पुतला दहन किया भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम मानव मंदिर चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। उनका आरोप है कि दामाखेड़ा कबीर आश्रम में उदित मुनि साहब के ऊपर हमले में कांग्रेस की संलिप्तता व बलौदाबाजार, सूरजपुर, कवर्धा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश का वातावरण को दूषित करने व अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान व प्रदेश भाजयुमो के मार्गदर्शन में जिला भाजयुमो ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

41 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

1 hour ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago