छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में इंदिरा का बहूमूल्य योगदान-कांग्रेस

0 शहर कांग्रेस ने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती पर संगोष्ठी सभा आयोजित की

 राजनांदगांव । भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली, राष्टहित में अपने कठोर निर्णयों के लिए पहचाने जाने वाली प्रियदर्शनी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के 107वीं जयंती पर मंगलवार 19 नवंबर को उनके व्यक्तित्व व जीवनी पर संगोष्ठी सभा आयोजित कर प्रकाश डाला।
शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आयरन लेडी के नाम से पहचानी जाने वाली स्व.इंदिरा गांधी जी देश की अखंडता, एकता और देशभक्ति की आदर्श मिसाल है। राष्ट्र को समर्पित उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
वरिष्ठ कांग्रेसी किशन खंडेलवाल ने कहा कि इंदिरा जी बचपन से ही देशभक्ति व राजनीति के गुण थे, देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया। इंदिरा जी ने देश की प्रगति व देश की एकता के लिए अनेकों कार्य किए। स्वतंत्र भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का गौरव इंदिरा गांधी जी को जाता है। श्रीमती गांधी ने ही सर्वप्रथम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया था।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर सादर नमन करता हूं उनके अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और देशहित में लिए गए साहसिक निर्णय हमेशा प्रेरता का स्त्रोत है। राष्ट्र निर्माण और भारत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपना जीवन का बलिदान कर दिया। जब भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो पूरा विश्व भारत के खिलाफ खड़े हो गए वहां पर इंदिरा जी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ बातें रखी और पूरा विश्व भारत को मानने लगा कि भारत किसी से कम नहीं। देश के विकास के साथ-साथ महिलाओं का विकास कैसा इन पर फोकस करते हुए नारी सशक्तिकरण को बढावा दिया। देश की आजादी में जिन वीर सपुतों ने बलिदान दिया वह कांग्रेसी थे। प्रियदर्शनी गांधी जी के सपनों का भारत, उनका संकल्प था उन्हें यादकर यह प्रेरणा ले उनकी बताएं मार्गों पर चलकर साकार करें एवं राष्ट्र विरोधी जो ताकतें उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी देना है।
संगोष्ठी सभा को अशोक फडनवीस, रौशनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद मधुकर वंजारी, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र देवांगन, संजय साहू ने संबोधित किया।
सभा में प्रमुख रूप से संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, महामंत्री झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, मोहिनी सिन्हा, प्रतिमा बंजारे, खैरूनिशा, रीना पटेल, संगीता साहू, ललिता साहू, पार्षद संतोष पिल्ले, गणेश पवार, चंद्रकला देवांगन, महेश साहू, मनीष साहू रईस अहमद गोरी, खिलेश बंजारे, मामराज अग्रवाल, भोला यादव, विशु अजमानी, मुस्तफा जोया, तौसिफ गोरी, राहुल देवांगन, गोपी रजक, सूरज शर्मा, हर्ष खोब्रागढ़े, संदीप जायसवाल, नारायण सोनी, सुरेन्द्र गजभिये, जागेश्वर साहू, नीलेश ठावरे, विनोद गेन्डे, रूपेश साहू, निखिल वारके, जयेश, आशीष सोनकर, विष्णु सिन्हा, अवधेश प्रजापति, शैलेश ठावरे, हिम्मत पवार, फरहा खान, शौर्य वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

39 minutes ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

48 minutes ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

48 minutes ago
CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

CG : दो अनावेदक शासकीय सेवक जवानों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आपराध पंजीबद्ध करने का डीएसपी को महिला आयोग अध्यक्ष ने दिया निर्देश …

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…

1 hour ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

1 hour ago
CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

CG : कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास के लिए मिले 86 आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…

1 hour ago