छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भूपेश बघेल की अमर्यादित भाषा पर खूबचद पारख ने कसा तंज

राजनांदगांव,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मानपुर में दिए बयान पर कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि मोदी का नाडा काटने वाले लोगों की बदनीयत जनता देख चुकी है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे कद के नेता, जिसे कांग्रेस ने रायबरेली का प्रभार दिया था, इस तरह की ओछी बयानबाजी कर प्रधानमंत्री पद पर तीसरी बार शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी के लिए हल्के शब्दों का उपयोग जनता देख रही है कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी भूपेश बघेल ने अपनी हरकतें बंद नहीं की है, उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व सीडी कांड में भी भूपेश बघेल का हल्का पन उजागर हुआ था। भूपेश बघेल यह समझ रहे हैं कि चुनाव संपन्न हो चुका है तो कुछ भी कह देंगे तो चल जाएगा,परंतु यह एक निरंतर प्रक्रिया है आपके हल्के शब्दों को जनता ने गहराई से लिया तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल स्वयं भाजपा के एक जमीनी कार्यकर्ता से सांसद बने संतोष पांडे से चुनाव हार गए अपनी हार की समीक्षा करने की बजाय सभी कांग्रेसी आज खुशियां मना रहे हैं। श्री खूबचंद ने कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन की 49 वर्षों की यात्रा में पहला चुनाव देख रहे हैं, की हार के बाद भी कांग्रेसी जीत से ज्यादा खुशियां मना रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा जनता ने वोट दिया. अब विषय यह है कि जनता ने वोट क्यों दिया ? तो इसके पीछे समीक्षा करें तो जनता को बेवकूफ बनाकर टकाटक टकाटक कहकर₹100000 का लालच दिया गया, अब जनता समझ चुकी है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। श्री खूबचंद पारख ने कहा कि आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट हार कर अपनी पराजय की खींज मिटाने के लिए मोदी पर हमला कर रही है, परंतु अपने गिरेबा में झांक कर नहीं देख रही है जो उसे आने वाले समय में भारी पड़ेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

10 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

15 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

18 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

21 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

21 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

23 minutes ago