इंदौर रेलवे यार्ड में ट्रेन में टुकड़ों में मिला महिला का शव, ट्राॅली बैग में रखा था

इंदौर
 इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्‍य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था। शव रेगजीन के ट्रॉली बैग में बंद कर रखा गया था।

टीआई संजय शुक्‍ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्‍होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक बोरे के साथ रेगजीन के बैग में महिला का शव मिला। बैग में महिला के बिना अंग का कुछ शरीर और दूसरे बोरे में हाथ और नीचे का धड़ रखा हुआ था।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्‍जे में लिया और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भिजवाया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन महू से रात 8 बजे चलकर रात लगभग दस बजे इंदौर पहुंचकर यार्ड में खड़ी कर दी जाती है। यह गाड़ी सुबह आठ बजे नागदा के लिए रवाना होती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्‍य माध्‍यमों की जांच कर रही है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला के शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंका गया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Indore

Recent Posts

आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा

आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा

​रायपुर   कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों को वैज्ञानिक खेती से…

21 minutes ago
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी के नाम में ही प्रकृति…

26 minutes ago
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत खाद्य…

54 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

3 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

3 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

3 hours ago