राजनांदगांव . नगर पालिक निगम के टाउन हॉल में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद कमलेश बंधे, संदीप बघेल, सतीश साहू और चन्द्रकृत साहू ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी देना और नागरिकों को इससे लाभान्वित करने के लिए जागरूक करना था। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुत बिजली योजना एक शानदार पहल है, जिससे घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली की खपत को कवर किया जा सकता है। इससे न केवल बिजली के बिल में कमी आएगी, बल्कि ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत 30,000 रुपये से लेकर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, साथ ही बैंक से ऋ ण लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे इस योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और स्वयं भी अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं।
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…
सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज…
रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने…
जगदलपुर. श्रीगोंचा महापर्व में जनकपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. वैदिक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और…
खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग…