– मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से सफलता होगी हासिल
– शासन द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए दी जा रही अच्छी सुविधाएं
– कलेक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल
– कलेक्टर ने बच्चों का मुह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का किया गया वितरण
– शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में रहा उल्लास एवं खुशी का माहौल

राजनांदगांव। नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के दौरान आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में उल्लास एवं खुशी का माहौल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाई के समय अच्छे संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में शासन द्वारा स्कूल में पढ़ाई के लिए भरपूर संसाधन और सुविधाएं दी जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 97-1-1024x680.jpeg

उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों से बच्चों को अच्छी सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सफलता के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप में से ही कोई कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर होंगे तो कोई स्पोट्र्स, शिक्षक, उद्योगपति जैसे बड़े पदों पर होंगे। अधिकांशत: सभी कक्षाओं में छात्राएं ही टॉप करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिक्षा सत्र में स्कूल से बहुत अच्छा परिणाम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बहुत विश्वास के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराते हैं, उनकी बच्चों से बहुत अपेक्षाएं रहती हैं, आप सभी को इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। सभी बच्चों का यह प्रयास होना चाहिए कि अच्छे विद्यार्थी और इंसान बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is 97-4-1024x543.jpeg

शाला विकास समिति के अध्यक्ष देवशरण सेन ने प्रवेशित बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में बहुत अच्छी लाईब्रेरी है। लाईब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य खेमिन साहू, लोमेश साहू, दिप्ती साहू, राकेश सिन्हा, राजेश यादव, चेतन यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनीराम देवांगन, प्राचार्य सुनीता खर्रे, बीआरसी भगत सिंह ठाकुर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *