राजनांदगांव : मेहनत रंग ला रही, सिंघोला बनेगा लखपति दीदी ग्राम…

राजनांदगांव , राजनांदगांव के विकासखंड स्थित ग्राम सिंघोला अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा हैं। यहां 31 महिला स्वयं सहायता समूहों की 318 महिलाएं विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर गांव को ‘लखपति दीदी ग्राम’ बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को ग्राम सिंघोला का दौरा कर महिला समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और आय के नए स्रोत विकसित करने के सुझाव दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान कलेक्टर ने लखपति दीदी लाया साहू की इलेक्ट्रिक दुकान और अनीता साहू की प्लास्टिक बोरी सिलाई इकाई का निरीक्षण कर उनके प्रयासों को सराहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उनकी आय में और वृद्धि हो सके। इस दौरान 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सिंघोला में 31 महिला स्व सहायता समूह सक्रिय हैं उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत देश की 3 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य में अपनी भागीदारी निभाते हुए राजनांदगांव जिले की 39771 लखपति दीदी ने विभिन्न गतिविधि के माध्यम से विविध आय के स्त्रोत तैयार कर लिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंघोला में सभी 31 महिला स्वयं सहायता समूह की 318 समूह सदस्यों ने विभिन्न आय मूलक गतिविधि से जोड़ते हुए लखपति दीदी ग्राम बनने की ओर अग्रसर हुए हैं। जिससे बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत सिंघोला शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में दर्ज किया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

24 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago