CG : स्टॉप डैम में डूबने से प्लांट कर्मचारी की मौत …
रायगढ़। जिले में बनखेता स्टॉप डैम में नहाने गए एक प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम भेंड्रा निवासी मुकेश महंत (35) सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत था। रविवार को वह अपने 3-4 साथियों के साथ बनखेता स्टॉप डैम नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया।
काफी देर तक मुकेश के पानी से बाहर नहीं आने पर उसके साथियों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद मुकेश का शव डेम के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला सेनानी अधिकारी ब्लास्यिुज कुजूर ने बताया कि युवक गहरे पानी में डूबा था और उसी क्षेत्र के आसपास उसका शव मिला।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…