राजनांदगांव : मोहारा फिल्टर प्लांट में एलम खत्म, कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला…

राजनांदगांव, शहर के मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट में पानी के शुद्धिकरण में प्रयोग होने वाला एलम (फिटकरी) खत्म हो गया। इससे 22 जुलाई को पूरे दिन पानी का ट्रीटमेंट नहीं हो सका और शाम को नलों से पानी की सप्लाई बाधित रही।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने पार्षदों के साथ मौके का निरीक्षण कर एलम की कमी की पुष्टि की। एक मामला यह भी है कि प्लांट में कार्यरत 8 ठेका कर्मचारियों को अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। इस मामले में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जल विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

तेजस कंस्ट्रक्शन को सौंपा जिम्मा

तेजस कंस्ट्रक्शन ने ही यहां के 8 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। प्लांट का सारा ऑपरेशन कंपनी ही देखती है। निजी कंपनी को प्लांट सौंपते ही व्यवस्था बिगड़ गई है। आए दिन एलम के स्टॉक खत्म होने की शिकायत बनी हुई है। इसकी वजह से परेशानी बढ़ती जा रही है।

फिल्टर प्लांट के निजी कंपनी को सौपने के बाद ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाले एलम की मात्रा में भी कटौती कर दी गई है। प्लांट कर्मचारियों से जानकी लेने पर पता चला कि रोजाना प्लांट में 7 टन एलम की खपत हो रही है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष पिल्ले ने कहा कि पहले प्लांट में हर दिन 9 टन एलम का इस्तेमाल ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन निजी कंपनी ने हैंडओवर लेते ही पानी के उपचार में भी कटौती कर दी है।

15 दिन का स्टॉक जरूरी, बड़ी लापरवाही

नेता प्रतिपक्ष निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि जब ये निरीक्षण में पहुंचे तो एलम का स्टॉक खत्म हो चुका था। इसी वजह से तीनों प्लांट में वाटर ट्रीटमेंट रोका गया था अफसर मोटर खराब होने का बहाना कर रहे।

इस कारण प्लांट बंद किया गया

शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने बताया कि वार्डों में नलों से खराब पानी आ रहा है। हालांकि, निगम के कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके का कहना है कि मोटर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण प्लांट को बंद किया गया था।

कर्मचारियों के अनुसार यह समस्या नियमित है और हर 2 दिन में एलम की आपूर्ति की जाती है। मोहारा में तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं – 27 एमएलडी, 17 एमएलडी और 10 एमएलडी क्षमता के। यहां से रोजाना 2 करोड़ लीटर पानी का शुद्धिकरण किया जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

1 minute ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

8 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

25 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

26 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

30 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago