राजनांदगांव . युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र शुभांशु कश्यप ने सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए हरियाणा के गुरूग्राम के लिए प्रस्थान किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 नवंबर से 16 नवंबर तक एचसीवी ग्लोबल स्कूल गुरूग्राम में आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के पीआरओ और स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुभांशु का चयन नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए जोनल स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उन्होंने शुभांशु की सफलता की कामना करते हुए कहा कि वे खेल प्रशिक्षक रामनाथ रजक और नवनीत द्विवेदी के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर और प्रबंध समिति ने शुभांशु को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…