पैरेंट्स एसोसिएशन ने मुयमंत्री से की हस्तक्षेप करने की रखी मांग
राजनांदगांव . शासन की ओर से पाठ पुस्तक निगम द्वारा शहर में संचालित डिपो को बंद करने का निर्णय लेने संबंधी जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने प्रदेश के मुयमंत्री को पत्र लिखकर डिपो को यथावत संचालित करने की मांग रखी है।
एसोसिएशन ने डिपो को बंद किए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने इसे विद्यार्थियों के हित में अनुचित बताते हुए इसे यथावत संचालित रखने की मांग की है। पॉल ने बताया है कि शहर में संचालित डिपो से 652 संकुलों को लगभग 22 लाख सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। 615 हाई स्कूलों को लगभग 80 हजार सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। 826 प्राइवेट स्कूलों पांच लाख और 101 आत्मांनद स्कूलों को लगभग 90 हजार सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। डिपो बंद होने से इन पुस्तकों का वितरण प्रभावित होगा।
एक ही एजेंसी से सभी कार्य कराने की तैयारी
सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार वर्तमान समय में कागज सप्लाई, छपाई और वितरण की जिमेदारी अलग-अलग एजेंसी, संस्था या विभाग को होती है, लेकिन इसे शासन की ओर से एक ही एजेंसी को देने की तैयारी की जा रही है। ताकि समय पर प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पाठ-पुस्तक की सामग्री पहुंच सके। शासन इस तरह की कार्ययोजना तैयार कर रही है, तो ऐसे में संभवत: डिपो बंद की जा सकती है।
दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…
सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…
कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…
महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…