छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल करने कहा गया लेकिन डिस्मेंटल की कार्रवाई प्रक्रिया में है। वहीं 531 स्कूलों को मरम्मत की जरूरत है। 122 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और भवन निर्माण करने डीपीआई को इसका प्रस्ताव भेजा गया जो फाइलों में अटक गया। करीब 182 स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण की स्वीकृति पंचायत विभाग से जारी नहीं की गई। यहीं स्थिति रही तो गांव के अन्य वैकल्पिक भवनों में क्लास लगानी पड़ेगी।

ग्रीष्म अवकाश खत्म होने जा रहा है। नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा, बच्चों को कहीं जर्जर कमरों, दीवारों, टपकती छत के बीच पढ़ने मजबूर होना पड़ेगा। डिस्मेंटल की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है जिसके चलते विगत सत्र में वैकल्पिक भवनों में कक्षाएं लगानी पड़ी। सत्र 2025-26 में शासन द्वारा भवन की जरूरत अनुसार 12 स्कूलों में नए भवन निर्माण करने 249.60 लाख की स्वीकृति मिली थी। यह कार्य भी प्रक्रियाधीन है। 122 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, भवन निर्माण करने 2349.11 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।

कई मामलों में स्वीकृति नहीं मिली जिले के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहें है। कई प्रस्ताव फाइलों में अटके हुए है। शिक्षा विभाग ने जर्जर भवनों की सूची उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन कई मामलों में स्वीकृति और फंड का इंतजार है। 182 स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण का प्रस्ताव प्रक्रिया में है।

इन स्कूलों की हालत बेहद खराब डोंगरगांव के कुतुलबोड भाटागांव का 46 की दर्ज संख्या वाला हाई स्कूल जो कि भवन विहीन है। मालाडबरी, भैंसातरा, धनगांव, रीवागहन, मोखला, बैगाटोला, परमालकसा, बुंदेलीकला, आलीखुंटा, सुरगी, मोहबा सहित, छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ में 107 स्कूल डिस्मेंटल योग्य है। पड़ताल में पता चला कि डोंगरगांव ब्लॉक में बम्हनी भांठा, भांठागांव, सकरी पार स्कूल भवन बदहाल है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

32 minutes ago
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

 डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…

47 minutes ago
दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

1 hour ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

भोपाल  भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…

2 hours ago