राजनांदगांव | चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर विक्रम संवत 2082 दिन रविवार 30 मार्च 2025 को रानी मंदिर छुईखदान में दीप जलाकर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी से नववर्ष में सभी भक्तों के जीवन में सुख शांति समृद्धि खुशियां सौभाग्य की प्रार्थना की गई। मंदिर समिति संरक्षक लतारानी लाल जे के वैष्णव ने बताया कि मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई कर ध्वजा लगाकर, दीप जलाकर भगवान की पूजा उत्सव कर भक्तों द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व एवं नववर्ष 2082 की बधाई शुभकामनाएं दी गई। महिला रामायण मंडली द्वारा सभी को सौभाग्य तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष बधाई देते हुए दीप-दान पश्चात भजन कीर्तन किया गया , इस अवसर पर पुजारी अनिल सहित किरण गुप्ता , रेखा वैष्णव, मिथिला शिवकाति भट्ट , सत्या सोनी , सावित्री सोनी, उषा चन्द्राकार, आशा महोबिया, लतारानी वैष्णव, निशा नामदेव, तृप्ति वैष्णव ,पार्वती महोबिया, मिथिला महोबिया संगीता वैष्णव, प्रणिता दास सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी को भोग लगाकर लतारानी वैष्णव को जन्मदिन पर बधाई शुभकामनाएं देकर प्रसाद वितरण किया गया। छोटे छोटे बच्चों को तिलक लगाकर मंदिर परिसर में जय जय श्री राम , जय माता दी उद्घोष कर नववर्ष आनंद उत्सव मनाया गया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वस्त्र एवं परिधान उद्योग को नई…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय,…
भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने…
रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल…