राजनांदगांव : रामनवमी पर 27 मार्च को निकाली जाएगी शोभायात्रा…

राजनांदगांव | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमीं के पावन अवसर पर 27 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में सर्व समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर बैठकें कर तथा जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च को निकलेगी बाइक शोभायात्रा: बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में दोपहर 4 बजे महावीर चौक हनुमान मंदिर से बाइक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से शहर के समस्त सनातनियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देने का आह्वान किया गया। बैठक का संचालन एवं संबोधन नंदु साहू, विष्णु साव, अनुप श्रीवास, योगेश बागड़ी, मनोज बैद, पवन डागा, शिव वर्मा, पवन पटेल, राधेश्याम गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिव श्रीवास्तव, गीता साहू, मणीभास्कर गुप्ता, पारूल जैन, सरस्वती यादव सहित अन्य वक्ताओं ने किया।

महावीर चौक हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी यात्रा: रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में निकलने वाली यह शोभायात्रा महावीर चौक हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद पुनः वहीं समाप्त होगी। समापन के पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

53 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

1 hour ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

1 hour ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

2 hours ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

2 hours ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

2 hours ago