छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) हेतु 93 यात्री रवाना

राजनांदगांव। शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना अंतर्गत 91 तीर्थ यात्रियों एवं उनके साथ 2 अनुरंक्षक (एस्कार्ट) सहित कुल 93 यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से रवाना किया गया। तीर्थ यात्रियों को आईआरटीसी द्वारा काशी विश्वनाथ एवं आयोध्या दर्शन कराकर 22 नवम्बर 2024 को वापस लाया जाएगा। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए जनपद पंचायत डोंगरगांव के सचिव ग्राम पंचायत पदुमतरा ऑकर निर्मलकर तथा सचिव ग्राम पंचायत आरी चमन साहू को अनुरंक्षक सहायक के रूप में भेजा गया है। तीर्थयात्रियों को जिला पंचायत कार्यालय से बस द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग तक पहुंचाया गया। रेल्वे स्टेशन दुर्ग से विशेष अतिथि के सहयोग से रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) स्पेशल ट्रेन से आईआरटीसी द्वारा दर्शन कराया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीके कौशिक, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत राजनांदगांव  हेमचंद देशलहरे, सहायक ग्रेड-3 सुनील कुमार चुरेन्द्र, सहायक ग्रेड-3 एमेश्वरी धु्रव की उपस्थिति थे।

kgnews

Recent Posts

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…

40 minutes ago
सदानीरा समागम का शुभारंभ

सदानीरा समागम का शुभारंभ

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत् विकास…

1 hour ago
राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

- प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर…

1 hour ago
राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

1 hour ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

1 hour ago