राजनांदगांव : राशन दुकान के स्टॉक में अनियमितता, दुकान के चावल की अफरा-तफरी की तैयारी थी, की कार्रवाई…

राजनांदगांव , पीडीएस की दुकानों का बेहतर संचालन और राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने खाद्य विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मार्च को छुरिया ब्लॉक की पीडीएस दुकान पांडे टोला जिसका संचालन एजेंसी मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। यहां अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई। घर में छिपा कर रखा गया 24 कट्टा चावल जब्त किया गया है। खाद्य विभाग के अफसरों के निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में राशन का अवैध भंडारण पाया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पटेल, जनपद सदस्य और स्थानीय पंचों की उपस्थिति में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकान के विक्रेता वीरेंद्र साहू द्वारा फरवरी 2026 माह का 28 कट्टा चावल अवैध रूप से गांव के टीकेश्वर साहू के घर में छिपा कर रखा गया था। इस अवैध भंडारण की सूचना ग्राम पंचायत को नहीं दी गई थी। विक्रेता द्वारा 4 कट्टा चावल का वितरण भी टीकेश्वर साहू के घर से किया था।

ऑनलाइन रिकॉर्ड में 30 किलो चावल, 39 किलो शक्कर और 20 किलो नमक शेष दिखाया था। मौके पर स्टॉक मिलान करने से भारी गड़बड़ी भी सामने आईं। विक्रेता संबंधित स्टॉक का डिलीवरी ऑर्डर जांच दल के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया है। पंचों की मौजूदगी में टीकेश्वर साहू के घर से शेष 24 कट्टा लगभग 11.70 क्विंटल चावल जब्त किया। अफसरों ने कहा कि गंभीर अनियमितता और राशन की हेराफेरी का मामला दर्ज होगा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

10 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

10 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

10 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

10 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

11 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

11 hours ago