CG : शंकर नगर रोड में आज आवागमन करने से बचे …

रायपुर। कांग्रेस के आज विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। भारत माता प्रतिमा (केनाल रोड, शंकर नगर) के पास आयोजित आमसभा और इसके बाद घेराव कार्यक्रम के चलते शंकर नगर रोड करीब 9 घंटे तक बंद रहेगी। इस दौरान शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक और वहां से रानी दुर्गावती की मूर्ति होते हुए आनंद नगर चौक तक यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है और करीब 200 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। नवा रायपुर रोड सहित आसपास के इलाकों में सख्त निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम के चलते आनंद नगर चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा।

यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं। पंडरी की ओर से आने-जाने वाले वाहन शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए आईजी कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर जा सकेंगे। वहीं आनंद नगर चौक से पंडरी की ओर जाने वाले वाहन भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक और ऑक्सीजोन मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस ने आम लोगों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

kgnews

Recent Posts

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

44 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

55 minutes ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

2 hours ago