राजनांदगांव , मानसून के दौरान रेलवे पुलों पर नदियों के बढ़ते जलस्तर की सटीक और लगातार निगरानी करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आधुनिक सेंसर आधारित वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लागू किया है। 12 रेलवे पुलों पर लगा सिस्टम जो 24 घंटे रियल-टाइम में जलस्तर की निगरानी कर रहा है। जलस्तर चेतावनी या खतरे के स्तर तक पहुंचते ही अफसरों और इंजीनियरों के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट भेजा जाता है। समय रहते सुरक्षा उपाय लागू कर सुरक्षित रेल परिचालन करने में मदद मिलेगी।
पहले पुलों पर जलस्तर का आकलन पारंपरिक मीटर गेज प्रणाली से मैनुअली किया जाता था। इसमें सूचना मिलने में देरी और त्रुटि की संभावना रहती थी। सुरक्षा का त्वरित आकलन करना चुनौती होता था। नई प्रणाली इन कमियों को दूर कर सेंसर से जलस्तर दर्ज करती है। इसे ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे किसी भी असामान्य परिवर्तन की जानकारी अफसरों को मिलेगी। सिस्टम में सहायक मंडल अभियंता, रेल पथ निरीक्षक (पीडब्ल्यूआई) सहित अधिकृत अफसरों के मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं।
बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…
रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…
जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…
रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…
ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…
भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…