राजनांदगांव , डोंगरगढ़ में आयोजित पीयूसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन का खिताब आरव वारियर्स ने जीत लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अंतिम गेंद में जीत हासिल कर आरव वारियर्स ने डीएल क्लब को हराया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ही ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अजय वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी दी गई। विगत 9 अप्रैल से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कुल 14 टीमों के बीच लीग राउंड के आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत आरव वारियर्स और डीएल क्लब ने फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएल क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में कुल 109 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए आरव वारियर्स ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर टारगेट पूरा किया। फाइनल मैच में टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्णिम सिंह राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर लिटिल सिंह, बेस्ट बल्लेबाज विपिन रात्रे और मैन ऑफ द सीरिज अजय वर्मा को दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *