राजनांदगांव I सालों से लंबित वेतन की मांग को लेकर मजदूरों ने क्रस्ट स्टील एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड जोरातराई कंपनी के सामने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस कंपनी में करीब 800 श्रमिक कार्यरत है, संस्थान द्वारा शासन की बिना अनुमति 16 महीनों तक काम बंद रखा गया।
उसमे से 4 महीनों का वेतन 500 श्रमिकों को भुगतान नही किया गया साथ ही ठेका वाले 97 श्रमिकों को 16 महीनों का वेतन भुगतान नही किया गया। इस संबंध में श्रम विभाग में तथा एसडीएम. व एडीएम राजनांदगांव की मध्यस्थता में इन 2 सालों के भीतर अनेक बैठकें हुई। लेकिन आज तक कंपनी प्रबंधन ने वेतन का भुगतान नहीं किया। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े के नेतृत्व में 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पीड़ित श्रमिकों ने कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भीमराव बागड़े, तुलसी देवदास, पुनाराम साहू, भोजराम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…
बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…