राजनांदगांव | भीषण गर्मी से लोगो को राहत देने कई सरकारी दफ्तरों में कूलर्स लगाने की जरूरत है। नगर निगम एवं कलेक्ट्रोरेट में संचालित च्वाइस सेंटर्स, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई हिस्से जहां अधिकांश समय लोगों की उपस्थिति बनी रहती है। वहां कूलर्स लगाने से लोगों को राहत मिलेगी। यहां लोग अपने काम लेकर महिलाएं एवं बच्चे भी पहुंचते है। कूलर्स लगाने से उन्हें राहत मिलेगी।
