छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वंशाचार्य उदितमुनी नाम साहेब पर हमला का प्रयास निंदनीयः कांग्रेस

0 प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चा में फेल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री इस्तीफा दें, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
0 बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर शहर जिला व ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित,
0 बलरामपुर में पुलिस थाने में हुई मौत जांच के मुख्य बिन्दु है


राजनांदगांव । प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के चलते स्थिति बद से बदत्तर हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार की लचर प्रशासन से कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। राज्य में लगातार अपराध गढ़ बन रहा है। बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस प्रताड़ना से एक युवक की मौत गुरूचरण की मौत हुई है इसी तरह पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदाबाजार कार्यालय जला दिया गया। कवर्धा में पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी जनता ने एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया ऐसी और भी कई घटनाएं हो चुकी है वर्तमान दीपावली पर्व में दामाखेड़ा में कबीर पंथ के आचार्य प्रकाशमुनी नाम साहेब के आश्रम में उपद्रवियों द्वारा हमले व दुर्व्यवहार किया गया जिसके विरोध में आज 05 नवंबर को शहर के महावीर चौक फ्लाई ओवर के नीचे धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा।
धरना-प्रदर्शन का संचालन कर रहे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में विगत 10 माह में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में पुलिस प्रताड़ना से एक युवक की मौत तथा हाल में ही कबीर पंथ के वंशाचार्य उदितमुनी नाम साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में उपद्रवियों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार किया गया। इसी तरह प्रदेश में रोजाना कई आपराधिक घटनायें हो रही है जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार रोकने में पूरी तरह असफल हो चुकी है। आज के धरना-प्रदर्शन में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति, हत्या, बलात्कार, डकैटी, चोरी के विरोध में कांग्रेसजनों ने राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और अवैध कारोबार का गढ़ बन गया है। भाजपा की सरकार आते ही नशा का कारोबार बढ़ा जिसके कारण अपराधिक प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी और अपराध का ग्राफ बढ़ता गया सरकार इन लोगों को रोकने के बजाय शह देने का काम कर रही है जो भाजपा नेता पहले शराब की नदियां बह रही है बोलते थे वे आज कहां है कितनी शराब दुकान बंद हुई बताएं। आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। विष्णुदेव साय सरकार में ही अपराध लगातार सायं-सायं बढ़ रही है इनको रोकने व प्रदेश की माताएं, बहनें की सुरक्षा का हम कांग्रेसजन संकल्पित होकर कार्य करेंगे।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भाजपा की राज व विष्णुदेव साय के 10 माह की सरकार से छग के चहूंओर असंतोष व अराजकता डर का माहौल बन गया है। घुमका जो गौरव ग्राम कहलाता था वह आज नशा ग्राम बन गया भाजपा सरकार आते ही। कबीर पंथ गुरू ग्राम दामाखेड़ा में जिस प्रकार का माहौल बना है वह सोचनीय विषय है, प्रदेश में हो रही घटनाओं से साफ नजर आ रही है कि भाजपा के राज में भय, आतंक, लूट, हत्या जैसी वारदात लगातार बढ़ रही है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है। भाजपा सरकार हर मोर्चा पर फेल हो चुकी है। इस नाते प्रदेश के मुखिया व गृहमंत्री को नैतिकता के नाते अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सभा को संबोधित हुए कहा कि बलरामपुर में जिस प्रकार की घटना वह बड़े ही दुख की बात है। पहले बालौदा बाजार में आक्रोशित भीड़ व असामाजिक तत्वों ने जिला कार्यालय को फूका डाला था। इसके बाद कवर्धा में लोहारीडीह कांड में पुलिस अभिरक्षा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब दीपावली पर्व पर कबीर आश्रम दामाखेड़ा मंे उपद्रवियों द्वारा कबीर पंथ के आचार्य प्रकाशमुनि नाम साहेब के निवास पर हमला कर दुर्व्यवहार की घटना से साबित हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है तथा आपराधिक घटनायें रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। आज पूरे प्रदेश में भय, आतंक का माहौल बना हुआ है। लूट, डकैती लगातार बढ़ रही है जिससे पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदहाल हो गई है। एक भाजपा नेता प्रेसवार्ता लेकर अपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है करके बयानबाजी करते है किन्तु यह नहीं बोलते कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। कांग्रेस मांग करती है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा नैतिकता के नाते इस्तीफा दें और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो।
धरना प्रदर्शन को संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, अब्दुल कलाम, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, जिपं सदस्य क्रांति भंडारी, मोहनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पंकज बांधव, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, मेहुल मारू, रौशनी सिन्हा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, रमेश राठौर, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, सुरेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, हीरा सोनी, राजू सिन्हा, जयनारायण सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सुरेन्द्र देवंागन, मामराज अग्रवाल, ंसंदीप सोनी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, अब्दुल कलाम, अभिमन्यु मिश्रा, मोहिनी सिन्हा, पार्षद सिद्धार्थ डोगरे, मधुकर वंजारी, विनय झा, सतीश मसीह, शरद पटेल, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंन्द वर्मा, सचिन टूरहाटे, अवधेश प्रजापति, प्रज्ञा गुप्ता, भोला यादव, एजाज अंसारी, आरबी मिश्रा, शाबिर जिंदरान, दीनू साहू, मदन साहू, डा.राकेश कुमार, तुलदास साहू, ज्ञानेन्द्र चौधरी, अब्दुल खान, भरत सोनी, खिलेश्वर पाल, शकील रिजवी, खिलेश बंजारे, शैलेन्द्र जोशी, शैलेष ठावरे, सुनिता सिन्हा, अब्बास खान, मो इशांक खान, संगीता साहू, मुस्तफा जोया, राजेश चौहान, देवेन्द्र साहू, जितेश सिमनकर, सुरेन्द्र गजभिये, निलेश ठावरे, विष्णु सिन्हा, रूपेश साहू, शौर्य वैष्णव, आशीष सोनकर, ऋषभ केमे, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, तेनसिंह साहू, कुलेश्वर साहू, रमेश मंडावी, नासिर खा, अनिल साहू, कन्हैयालाल हिरवानी, पलक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

35 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

35 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

43 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

45 minutes ago
CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

CG : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…

48 minutes ago