भरकापारा स्कूल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए दिये संदेश
राजनांदगांव । महापौर मधुसूदन यादव वार्ड की समस्या से अवगत होने वार्डवासियों से भेट मुलाकात करने वार्डो में जाने की कडी में आज सुबह वार्ड नं. 26 पहुॅच वार्ड पार्षद झामित सेन, पार्षद प्रतिनिधि नादान सेन के साथ वार्ड भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत होकर निर्माण कार्य के लिए स्थल निरीक्षण किए।
महापौर श्री यादव महामाया मंदिर के पास एवं यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किए। उन्हांेने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार रामाधीन मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए स्थल देख कहा कि सुचारू पानी निकासी के लिए पुलिया निर्माण किया जायेगा, इसके लिए जल्द प्रक्रिया की जावेगी।

उन्होंने पुराना बस स्टैण्ड निरीक्षण कर बस स्टैण्ड में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारो से साफ सफाई रखने कचरा निगम के कचरा गाडी में डालने समझाईस दिए। उन्हांेंने वार्डवासियो से कहा कि वार्ड में विकास कार्य के लिए पार्षद से प्रस्ताव मंगाया गया है, प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जायेगे।
भरकापारा स्कूल में महापौर श्री यादव वार्ड पार्षद एवं वार्ड के सुरेश खण्डेलवाल, राजू बाफना, राहूल अग्रवाल, मनोज बनाफर, रघु शर्मा, योगेश खत्री के साथ ंवृक्षारोपण किए। उन्हांेने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना नितांत आवश्यक है। वृक्षारोपण के साथ साथ उसकी सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योकि सुरक्षित पौधे ही पेड का रूप लेगे इसके लिए हम सबको जागरूक होना पडेगा। उन्हांेने नागरिको से अपील की है कि अपने घर व आस पास खुले स्थानो पर पौध रोपण कर उसकी रक्षा करे, और पर्यावरण संरक्षण मे सहभागी बने।
राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…
राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…
राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…
बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आयी है. 19 साल की लड़की के…
रायपुर. मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान…
राजनांदगांव , सत्यनारायण मंदिर समिति पुरुषोत्तम मास महोत्सव मना रही है। महोत्सव के 15वें दिन…