डोंगरगढ़ । के ग्राम बगदई में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक की पहचान ग्राम पैरी अर्जुनी निवासी अक्तुराम साहू (52) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अक्तुराम साहू शनिवार की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच ग्राम बगदई में अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था ।
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मार दी। हादसे में अक्तुराम साहू को सिर,सीने और पेट में गंभीर चोंटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पंहुची और शव को सीएचसी डोंगरगढ़ के मरच्युरी में रखवाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। जांच जारी है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…