दिग्विजय महाविद्यालय के हिंदी विभाग में विदाई समारोह संपन्न
राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के हिंदी विभाग में एम ए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन और प्रभारी प्राचार्य डॉ अमिता बख़्शी की उपस्थिति में एम ए पूर्व के विद्यार्थियों ने अपने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय सहित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी एन जागृत, डॉ प्रवीण कुमार साहू और जनभागीदारी प्राध्यापक डॉ नीलम तिवारी, गायत्री साहू, वीरेंद्र कुमार साहू और कौशिक लाल बिंशि उपस्थित थे।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ अमिता बख़्शी ने कहा कि जो विद्यार्थी यहां से विदा हो रहे हैं, उनकी अगली परीक्षा एक स्वस्थ नागरिक के रूप में व्यावहारिक रूप से होगी। उन्होंने जो कुछ यहां अर्जित किया है उसके अनुसार उन्हें अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों की सफलता से हम शिक्षकों को अपार खुशी होती है।विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज के बाद ये सभी हमारे विभाग के एलुमनी सूची में दर्ज हो जाएंगे। हम आपको जीवन में नया और आदर्श कार्य करने के लिए विदा कर रहे हैं।डॉ बी एन जागृत ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा समयबद्ध तरीके से काम करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। कक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपना बहुत कुछ गंवा देते हैं। डॉ प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि यहां से विदा होने के बाद भी आप हमारे विभाग से जुड़े रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन एम ए हिंदी पूर्व की छात्रा यामिनी और डौली साहू ने किया।
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…