राजनांदगांव. मुयमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विद्युत विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे इन जिलों के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में नए विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण, नए 33 केव्ही एवं 11 केव्ही लाइनों का निर्माण, विद्यमान विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता आवर्धन तथा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों के स्थापना के कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विद्युत विकास के लिए स्वीकृति इन कार्यों से लगभग 2.50 लाख किसानों एवं उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

कंपनी के राजनांदगांव क्षेत्र के मुय अभियंता शिरीष शैलेट ने बताया कि इसके तहत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-चौकी जिले के रामाटोला, जरहामहका, सिरसाही, चौथना, डुंडेरा एवं कहडबरी में नए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण, लालबहादूर नगर, औंधी, खड़गांव, डुमरटोला, कौड़ीकसा, झुरानदी, पैलीमेंटा, धोधा, कुमरदा में विद्यमान उपकेन्द्रों में 3.15 एमव्हीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा इंदामरा, हाटबंजारी, अरसीटोला, बीजेभांठा, गेंदाटोला, छुरिया, पनियाजोब, मुसराकला, मेंढ़ा, मोहला, बांधाबाजार, दिघवाड़ी, मानपुर, चिल्हाटी, बैहाटोला, लिमो, राहुद, खुज्जी, धोधा, छुईखदान एवं खैरागढ़ में स्थित उपकेन्द्रों के पॉवर ट्रांसफामरों की क्षमता 3.15 एमव्हीए से 5 एमव्हीए में वृद्धि, 106 किमी 33 केव्ही एवं 60 किमी 11 केव्ही की नई लाइनों के कार्यों के लिए स्वीकृति मिली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *